गुरुकुल

  • महर्षि पाणिनि वेद-वेदान विद्यापीठ (गुरुकुल) का संचालन निःशुल्क रूप से महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि०) द्वारा सन् 2013 से हो रहा है।
  • ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है कि समाज में सभी प्रकार से सुख समृद्धि एवं आपसी सहयोग का वातावरण रहे। जीवन संस्कारित और नैतिक मूल्यों (सत्य, निष्ठा, श्रद्धा आदि) एवं सद्गुणों से युक्त रहे। गुरुकुल का विस्तार निरंतर हो एवं गुरुकुल में आधुनिक शिक्षा प्रणाली से युक्त शिक्षा योग्य, आचारवान शिक्षकों द्वारा प्रदान की जाए।
  • संप्रति 500 मीटर क्षेत्रफल के परिसर में अस्थाई रूप से (बी 14, सेक्टर -ईटा 1, ग्रेटर नोएडा में) संचालित किया जा रहा है, जिसमेंछात्रावास, रसोई, कक्षा एवं कार्यालय है।
  • 45 छात्र वर्तमान मेंगुरुकुल में चार श्रेणियों (1. प्रवेशिका, 2. प्रथमा, 3. पूर्वमध्यमा, 4. उत्तरमध्यमा) में अध्ययनरत हैं। गुरुकुल के छात्रों को ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद’ द्वारा परीक्षाएं करायी जाती हैं।
  • छात्रों के आवास, भोजन,वस्त्र आदि के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध है।
  • छात्रों/ अभिभावकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।
  • अध्यापक सत्याचरण और भारतीय वैदिक वाङ्मय में उच्च शिक्षा प्राप्त, सनातन संस्कृति के प्रति पूर्णरूपेण निष्ठावान 3.अध्यापक एवं 2 अध्यापिकाएं हैं।
  • गोपालन और पशु पक्षी एवं जीव जगत का प्रारम्भिक परिचय भी गुरुकुल के बटुकों प्रदान करते हैं।
  • गुरुकुल का संचालन उच्च कोटि के विद्वानों की देखरेख में हो रहा है।
  • छात्रों के रहने, खाने एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टियों और समाज के दानदाताओं के सहयोग द्वारा होती है।
  • विभिन्न वर्गों से दान स्वरूप वस्तु, पुस्तक, छात्रों के वस्त्र, वर्तन तथा भोजन सामग्री आदि का प्रबंध होता है। आर्थिक सहयोगके रूप में समाज के विभिन्न वर्ग, सरकार एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील कंपनियों से सहयोग की अपेक्षा है। जिसके लिए समय-समय पर प्रयास किया जा रहा है।
  • गुरुकुल को स्थाई रूप से संचालित करने के लिए भूमि व भवन की आवश्यकता है। जिसके लिए ट्रस्ट प्रयासरत है। समाजके प्रत्येक वर्ग से हमें अपेक्षा है कि इस गुरुकुल संचालन में मनसा, वाचा, कर्मणा हमारा सहयोग करें।